महासमुन्द
बचेली, 20 मार्च। भारतीय सतनामी समाज बचेली द्वारा सतनाम भवन में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता जी का 109 वीं जयंती मनाया गया। सर्वप्रथम मिनीमाता जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर आरती वंदना के साथ शुभारंभ किया गया।
समाज के सदस्यो ने बताया कि मिनीमाता 1953 से 1972 तक छत्तीसगढ़ में सांसद रही एवं अनेक सामाजिक सुधार कार्य किए। दहेज तथा निवारण, मातृत्व लाभ अधिनियम, छुआछुत निवारण अधिनियम, बाल विवाह आदि व्याप्त कुप्रथाओं को समाप्त करने का काम किया। वे छत्तीसगढ़ में नारी शिक्षा को बढ़ावा देने में अत्यंत योगदान दिया। वे मजदूर, किसानो, गरीब जनता एवं सफाई कामगारो के लिए काम करती और बच्चो की तरह स्नेह करती रही इसलिए ममतामयी मिनीमाता कहलायी।
कार्यक्रम में समाज के सी बी पात्रे, एल एन भारद्वाज, द्वारिका जांगड़े,एस एन भारद्वाज, अग्रदास सोनवानी, विक्की बंजारे, राजेश टंडन, श्रीमती गौराबाई बंजारे,कुस्मांति घृतलहरे, पुष्पा नारंगे, उत्तरा महिलांगे, सुखबाई भारद्वाज, हेमलता सोनवानी, उर्मिला भारद्वाज,नीतू जांगड़े,उषा किरण पात्रे,मंजु घृतलहरे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कर अध्यक्ष भरतराम घृतलहरे ने कार्यक्रम की समापन किया।