महासमुन्द

6 बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार
21-Mar-2022 4:30 PM
6 बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 21मार्च। 
सरायपाली पुलिस ने चोरी किए गए 6 मोटरसायकल जब्त कर एक आरोपी को गिरफतार किया है।
थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को सूचना मिला की ग्राम डूमरपाली में एक व्यक्ति अपने बाड़ी में चोरी की मोटरसाइकिल को छुपा कर रखा है और बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है, उसकी सूचना पर पुलिस स्टाफ व गवाह के ग्राम डूमरपाली आरोपी के बाड़ी के पास पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

आरोपी का नाम कीर्ति चंद चौहान  डूमरपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला है। उसके द्वारा अपने बाड़ी में बिक्री हेतु छुपा कर रखे एक लाल रंग का बिना नंबर हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल, एक काला रंग का हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जी 4174, एक नग काला रंग का बिना नंबर बजाज पल्सर 220 एफ मोटरसाइकिल, एक काला रंग का बिना नंबर हीरो स्प्लेंडर, काला हरा रंग का एचएफ डीलक्स बिना नंबर मोटरसाइकिल, एक काला लाल रंग का हीरो एचएफ डीलक्स बिना नंबर मोटरसाइकिल पाया गया। आरोपी के पास से कुल कीमत डेढ़ लाख रूपए के वाहन जब्त किए गए। जिसके पास वाहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 41(1़4) जा.फौ.379 भादवी का पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में मामला विवेचना में लिया है।

उक्त कार्यवाही में प्रभारी संजय सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक ललित पटेल, आरक्षक योगेंद्र बंजारे, कमल जांगड़े, मानवेंद्र ढीढ़ी व सायबर सेल प्रधान आरक्षक प्रकाश नंद, हेमंत नायक, योगेंद्र दुबे, युगल पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अन्य पोस्ट