‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मार्च। पंजाब में भारी बहुंमत से जीत के बाद महासमुंद आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव में भारी बहुमत से जीत आम आदमी पार्टी की विकास की राजनीति की जीत है। बिजली, पानी, सडक़, भष्ट्राचार के मुद्देे पर लड़ा गया यह चुनाव आगामी समय में देश की राजनीति की दिशा तय करेंगी।
केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की चर्चा आज पूरे देश में हो रहा है। महासमुंद जिले के कार्यकर्ताओं ने इस जीत की खुशी का इजहार महासमुंद के सभी चौकों में फटाखे फोडकर एवं आम जनता को मिठाई बांटकर किया। विभिन्न गांवों से आए हुए कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से बाईक से रैली निकाली और नारे बाजी करते हुए शहर का भ्रमण किया।
तत्पश्चात यह रैली जिला कार्यालय में सभा के रूप में समाप्त हुई जिसे सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा.पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की यह जीत भविष्य में होने वाले चुनाव की दिशा तय करेंगी, जनता यह जान चुकी है। भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां सिर्फ लोगों को चुनावी वादे के नाम पर ठगने का काम बस कर रही है। इसलिए जनता ने भी परिर्वतन का मन बना लिया है। इन्होंने अपील की कि आप के सारे कार्यकर्ता आज से ही अगले चुनाव के लिए कमर कस लेवें।
इस दौरान जिले के चारों विधानसभा खल्लारी, महासमुंद, सरायपाली, बसना से ईश्वर भारद्वाज एवं आशिक हंसैन, संतोष चन्द्राकर, शकील खान, जप्रकाश मिरी एवं गोपाल वैष्णव, अभिषेक जैन, संजय यादव, कादिर चौहान, मधु यादव, अगेश्वर यादव, श्रवण ध्रुव, खेलावन साहू, बीडी वर्मा, भीखम साहू, पुनाराम निषाद, शशि गिरी, सोमनाथ पटेल, ललित साहू, सतिश गोतमारे, हेमलाल साहू, हेमलाल ध्रुव, होरीलाल यादव, भूषण सिन्हा, जागेश्वर यादव, मीनाक्षी ठाकुर, नरेन्द्र साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।