महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 21 मार्च। विगत दिनों जनपद पंचायत सरायपाली में अध्यक्ष कुमारी धनेश्वर भास्कर के सभापतित्व में सामान्य प्रशासन समिति तथा सामान्य सभा बैठक आहूत की गई जिसमें चर्चा के बाद कई प्रस्ताव पारित किए गए।
सभा द्वारा विभिन्न विभाग जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सहकारिता विभाग के कार्यो की वृहत समीक्षा की गई। विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सदस्यों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जवाब दिया।
सदन में अनुमानित वार्षिक बजट वर्ष 2022-23 के संबंध में चर्चा कर ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया। 15वे वित्त आयोग जनपद स्तर योजना अंतर्गत अनुमोदित कार्यो में सुधार एवं संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया।
सदन में समस्त जनपद सदस्य माधव दास चौधरी, संजय कुमार डड़सेना, गीता भोई, जयंती जयलाल पटेल, पंडित राम पटेल, जयंती चौहान, कुसुम सिदार, डमरूधर पटेल, रजनी नायक, गीता साहू, फुलकुमारी बरिहा, अंजना मिश्रा, सादराम सिदार, राधा नायक, सुमित्रा भोई, सरिता प्रधान, उर्मिला सिंह खाखा, मोहन चौहान एवं वीणा चौधरी उपस्थित थे।
जनपद पंचायत के जीडी सोनवानी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मंगलचरण पटेल, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के सहयोगी के रूप में संजय कुमार साहू, खंड स्तर अन्वेशक केआर निषाद, लेखापाल स्वाति कोन्हेर, सहायक ग्रेड-02 राकेश धृतलहरे, संकाय सदस्य, महेन्द्र यादव, कार्यक्रम अधिकारी विनोद श्रीवास एसडीओ आरईएस एवं चमन लाल प्रधान सहा. ग्रेड-03, के द्वारा जनपद पंचायत के योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
तत्पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी साहू द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त जनपद सदस्यों को सौहाद्र्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में सभा आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हये, समस्त जनप्रतिनिधियों को होली की शुभकामनाएं दी। सभा समापन पश्चात् जनपद परिवार द्वारा तारिणी महिला स्व सहायता समूह ग्राम कसलबा द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल से होली मनाई गई।