महासमुन्द

मालगाड़ी की चपेट में युवक की मौत
23-Jun-2022 12:53 PM
मालगाड़ी की चपेट में युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 जून।
महानदी रेलवे पुल में मालगाड़ी की चपेट में आने से कल एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक आत्महत्या करने की नीयत से पुल के पास बैठा था। मृतक कहां का रहने वाला है, इसकी शिनाख्त अभी समाचार लिखते तक नहीं हुई है। रेलवे ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी के लोको पॉयलेट व गार्ड ने मानवता का परिचय देते हुए मृतक को गार्ड बोगी में चढ़ाकर महासमुंद लाया। शाम 5 बजे मालगाड़ी आरंग से महासमुंद की ओर आ रही थी। जैसे ही मालगाड़ी महानदी पुल के पास पहुंची, चालक ने युवक को देख अचानक मालगाड़ी रोकी, लेकिन तब तक मालगाड़ी युवक तक पहुंच चुकी थी। युवक घायल हो गया था। उक्त घायल युवक को मालगाड़ी में लाद कर महासमुंद लाया गया। उसे अस्पताल पहुंचाने का मकसद था, लेकिन अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।


अन्य पोस्ट