महासमुन्द

वन विभाग खेल परिसर में दिव्यांग खिलाडिय़ों को विशेष प्रशिक्षण
23-Jun-2022 5:43 PM
वन विभाग खेल परिसर में दिव्यांग खिलाडिय़ों को विशेष प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 जून। महामसुंद जिला मुख्यालय में पहली बार दिव्यांग खिलाडिय़ों के लिए प्रशिक्षण शिविर व प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय वन विभाग खेल परिसर में दिव्यांग खिलाडिय़ों को खेल प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि ये खिलाड़ी  राज्य, नेशनल व अंतरराष्ट्रीय खेलों में हिस्सा ले सकें।

फाच्र्यून फांउडेशन समाज सेवी जिला पैरा स्पोट्र्स संघ व समाज कल्याण विभाग के द्वारा प्रशिक्षण व प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पांच दिवसीय है। इसमें तीन दिवसीय प्रशिक्षण होगा और दो दिवसीय विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिलेभर से आए 50 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रशिक्षण की शुरुआत कल बुधवार से हुई है। सुबह व शाम खेल प्रशिक्षक दिव्यांग बच्चों को विभिन्न विधाओं के खेलों में प्रशिक्षण देंगे। खेलों की बारीकियों से भी खिलाडिय़ों को रूबरू कराया जा रहा है। इन खेलों में प्रशिक्षण दे रहे संघ पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में 200 मीटर, 400 मीटर, 800 व 1500 मीटर रेस, गोला फेंक, तवा फेंक,  भाला फेंक, अस्थि बाधित को रिंग रेस, ट्राइसाइकिल रेस विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत इन्हीं विधाओं में दिव्यांग बच्चों का प्रतियोगिता भी होगा। अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

जिला पैरा स्पोट्र्स संघ के निरंजन साहू का कहना है कि संघ मुख्य उद्देश्य जिले के दिव्यांग बच्चों के? सर्वांगीण विकास व उनके अंदर खेलों के प्रति छुपी प्रतिभा को निखारने का काम है। दिव्यांग बच्चों को? खेल में भी आगे लाना है। उन्हें आत्मविश्वास दिलाना है। उन्होंने बताया कि पांचों ब्लॉक के बच्चे? प्रशिक्षण व प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए हैं।


अन्य पोस्ट