महासमुन्द

चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी
22-Jun-2022 3:33 PM
चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी

महासमुंद, 22 जून। ग्राम  रूपापली में चलित थाना लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की महिला सम्बंधित अपराधों, बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताडऩा, दहेज प्रताडऩा, अपहरण, बाल विवाह, मानव तस्करी, एसिड अटैक, महिला सम्बधित अपराधों, की जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति एप के माध्यम से शिकायत करने एवं निराकरण करने के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को यातायात नियमों, संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर चौकी में जानकारी देने, सांप काटने पर झाड़ फूंक अंधविश्वास में ध्यान न देते हुए अस्पताल में इलाज कराने, गांव में शराबबंदी हेतु प्रेरित किया गया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के सम्बंध जानकारी दी गई।
 


अन्य पोस्ट