महासमुन्द

विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनी दादी प्रकाशमणि का स्मृति दिवस
27-Aug-2022 3:47 PM
विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनी दादी प्रकाशमणि का स्मृति दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 अगस्त।
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सरायपाली में पूर्व मुख्य प्रशासक दादी प्रकाशमणि की 15वीं स्मृति दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के तौर पर मनाया गया। इसके तहत सरायपाली स्थित विवि के स्थानीय सेवा केंद्र जैन कॉलोनी में सुबह 8 बजे दादी के चित्र पर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही ब्रह्मकुमारी अहिल्या दीदी ने दादी प्रकाशमणि के जीवन की प्रेरणादाई स्मरण सुनाया। दादी 1969 से 18 जनवरी से 2007 तक ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रशासक रहीं और 25 अगस्त 2007 को आदरणीय दादी प्रकाशमणि ने इस भौतिक शरीर को त्याग दिया।

दादी की 15वीं स्मृति दिवस पर कल्पतरु वृक्षारोपण प्रोजेक्ट चलाया गया। इसके तहत सरायपाली में 300 पौधे लगाए गए। इसमें सरायपाली वार्ड.7 गोठान मवेशी बाजार में 200 पौधे लगाए गए। उसके बाद साप्ताहिक बाजार में और तालाब शिव मंदिर झिलमिला में वार्ड.7 में भी पौधे लगाए। उसके बाद पतरापाली मुक्तिधाम में वृक्षारोपण किया गया। अंत में जैन कॉलोनी संस्था के आसपास फूलों के पौधे वृक्ष रोपण किए गए सरायपाली शहर के अंदर 25 अगस्त को चार जगह लगभग 300 पौधे रोपे गए।

इस दौरान ब्रह्मकुमारी अहिल्या, ब्रह्मकुमारी सुनीता बहन के साथ दीनदयाल पटेल, प्रमोद गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ईश्वर नायक, नारायण अग्रवाल, शशिभूषण पाणि, चंद्रकला नागवंशी, अमितेश, कमलेश नागवंशी, राजेश अग्रवाल, गया प्रसाद पटेल, सुभद्रा बंजारे, प्रीति गुप्ता, शेखर गुप्ता, निहारिका गुप्ता, सुशीला नायक,ज्योति अग्रवाल,जमुना नायक, भगवती अग्रवाल के साथ अन्य मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट