महासमुन्द

आंदोलन के पांचवें दिन नारी शक्ति के साथ डटे रहे फेडरेशन के कर्मचारी-अधिकारी
27-Aug-2022 2:10 PM
आंदोलन के पांचवें दिन नारी शक्ति के साथ डटे रहे फेडरेशन के कर्मचारी-अधिकारी

महासमुंद, 27 अगस्त। केन्द्र के समान महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता को लेकर नारी सद्भावना दिवस के अवसर पर नारी शक्ति के साथ कर्मचारी अधिकारियों ने शासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजिका श्रीमती एस. चन्द्रसेन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि शासन के तानाशाही रवैया से डरने वाले नहीं है। चेतावनी दी गई कि हमारी संवैधानिक मांगों पर अतिशीघ्र निर्णय लेकर पूरी नहीं की जाती है तो हम अपने आंदोलन को और मजबूत बनाते हुये अपने परिवार के साथ हल्ला बोल कर अपने आंदोलन को और ज्यादा मजबूत करेंगे। और यदि शासन किसी प्रकार से दमनात्मक कार्यवाही करती है तो हम नारी शक्ति सबसे आगे रहकर हम मुकाबला करेंगे।

लोहिया चौक में धरना प्रदर्शन करते हुये राजपत्रित अधिकारी संघ की जिलाध्यक्ष मीना पाणिग्राही, गीताक्षा ठाकुर, कावेरी वैष्णु, सीमा यादव, मीरा सिंह, संध्या राजपूत, सरिता तिवारी, शुभ्रा दुबे, अंजु ध्रुव, अरुण कुमार देवांगन, लक्ष्ण साहू, नारायण चंद्राकर, चमन चंद्राकर, रामकुमार खुंटे विभिन्न संगठनों के कर्मचारी अधिकारीने फेडरेशन पर विश्वास कर प्रतीक आंदोलन में साथ रहने के लिये संकल्प लिया।
 


अन्य पोस्ट