महासमुन्द

आज पोला, घर-घर मिट्टी के बैलों की पूजा
27-Aug-2022 3:47 PM
आज पोला, घर-घर मिट्टी के बैलों की पूजा

महासमुंद, 27 अगस्त। आज पोला त्यौहार है और घर-घर मिट्टी के बैलों की पूजा जारी है। गृहणियों ने पूजा के लिए करह तरह के व्यंजन तैयार किए हैं। प्रदेश में आज के दिन बैलों की पूजा होती है। बच्चों में पशुधन और रसोई से जुड़े संस्कार देने के लिए मिट्टी के सामानों को पूजा के बाद खिलौने के रूप में बच्चों को सौंपा जाता है। आज सुबह तक पूजा अर्चना के लिए लोग मिट्टी के बैल व खिलौना लेने बाजार में पहुंचते रहे।
 


अन्य पोस्ट