महासमुन्द

चलित पुलिस रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
02-Sep-2022 2:14 PM
चलित पुलिस रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवादाता 

महासमुंद,2 सितम्बर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने समीक्षा बैठक के बाद जिले के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले लोगों को पुलिस सहायता प्रदान  करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की अंजोर रथ, खाकी के रंग स्कूल के संग नामक चलित पुलिस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके माध्यम से साप्ताहिक हाट बाजारों में पहुंचकर साइबर क्राइम व विभिन्न तरीकों को अपनाकर किए जाने वाली अपराधों के प्रति लोगों को खासकर बच्चे और महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर महासमुंद, द्वारिकाधीश यादव खल्लारी, राजा देवेंद्र बहादुुर सिंह बसना और सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, एसपी भोजराम पटेल आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट