महासमुन्द

अब खत्म होने वाला है 5 सालों का इंतजार, 40 करोड़ का ओवरब्रिज बनकर तैयार, जल्द ही सीएम जनता को सौपेंगे
21-Nov-2022 4:28 PM
अब खत्म होने वाला है 5 सालों का इंतजार, 40 करोड़ का ओवरब्रिज बनकर तैयार, जल्द ही सीएम जनता को सौपेंगे

आज सुबह साढ़े 5 बजे से कामगारों का बड़ा अमला सेतु को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है

सोशल मीडिया में खबरें आज सुबह से चल रही है कि मुख्यमंत्री के आगमन की तारीख आगे बढ़ गई है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 नवंबर।
महासमुंद का ओवरब्रिज आजकल तेज रफ्तार से तैयार हो रहा है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री शीघ्र ही इसे जनता को सौंप देंगे। आज सुबह साढ़े 5 बजे से कामगारों का बड़ा अमला सेतु को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। कल देर रात तक इनका काम चालू रहा। वैसे जिले भर में यही चर्चा है कि मुख्यमंत्री 22-23 को महासमुंद दौरे पर होंगे। इससे पहले भी कल 20 तारीख को मुख्यमंत्री के महासमुंद आने की खबर तेज थी जो कल सुबह अचानक बंद हो गई। मुख्यमंत्री आए ही नहीं। कल 22 और 23 तारीख को उनके आने की खबर जिला प्रसाशन की ओर जारी की गई थी लेकिन सोशल मीडिया में खबरें आज सुबह से चल रही है कि मुख्यमंत्री के आगमन की तारीख आगे बढ़ गई है। उनके आगमन की तारीख आगे बढऩे की पुष्टि अभी जिला प्रशासन ने नहीं की है।

बहराहल पांच सालों से तैयार हो रहा 40 करोड़ कीमती यह सेतु किसी अबूझ किस्से की तरह हल होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसे बनाने के श्रेय लेने भाजपा और कांग्रेस के राजनेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं और जनता है कि इसके पूरा होने को टकटकी लगाकर इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि महासमुंद शहर रेलवे पटरी के कारण दो धड़ों में बंटा हुआ है। दोनों धड़ों में लगभग बराबर की आबादी है। इस आबादी को आवाजाही में भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। दो लाईन होते ही इस रूट पर रेलगाडिय़ों की आवाजाही बढ़ी है जिससे लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर आधा घंटे में यहां जाम लगती है। इस ब्रिज की चौड़ाई 14.800 मीटर है। अंबेडकर चौक से एकता चौक के पहले तक ओवरब्रिज के लिए 17 पिलरों का निर्माण किया गया है। इस पुल का निर्माण फ्रेब्रीकेट गर्डर सिस्टम से किया गया है।

सबसले पहले यह ब्रिज नक्श को लेकर इलझा, फिर अंबेडकर चौक तक के प्रभावितों के जमीन की रजिस्ट्री को लेकर और अब श्रेय को लेकर।  हालांकि इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कुल 40 करोड़ की लागत वाली इस पुल के निर्माण में भू.अर्जन की राशि शामिल नहीं है। जानकारी मिली है कि भू अर्जन के 20 करोड़ रुपए अलग से जारी किए गए। इस ओवरब्रिज की कुल लंबाई 616 मीटर एवं चौड़ाई 15 मीटर है। रेलवे क्रॉसिंग से महासमुंद की ओर 294 मीटर एवं तुमगांव की ओर 248 मीटर एवं रेलवे क्रॉसिंग की लंबाई 74 मीटर है।
 


अन्य पोस्ट