महासमुन्द

शिशुपाल पर्वत का घोड़ाधार जल प्रपात है
22-Nov-2022 2:26 PM
 शिशुपाल पर्वत का  घोड़ाधार जल प्रपात है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 नवंबर। यह दृश्य शिशुपाल पर्वत के घोड़ाधार जल प्रपात का है। इस वक्त अधिक ऊंचाई के कारण यहां सफेद बादल यहां मंडरा रहे हैं। यह जिला मुख्यालय महासमुंद से महज 130 किमी दूर है। यह छत्तीसगढ़ के अंडररेटेड स्थलों में से एक है।
 इस पहाड़ की चट्टान में एक मौसमी जलप्रपात है, जिसे स्थानीय रूप से घोड़ाधार के नाम से जाना जाता है। इस पहाड़ में सबसे ऊपर एक शिव मंदिर है जिसके पास में एक छोटा तालाब है। यहां का अप्रोच रोड बेहतरीन है। सरायपाली से यह लगभग 20 किमी दूर है। 800 मीटर की चढ़ाई करते यहां पहुंचा जा सकता है। सीढिय़ां न होने से यहां बहुत खड़ी चढ़ाई है। बताया जाता है कि इस पहाड़ी के ऊपर महाभारत काल में राजा शिशुपाल का महल हुआ करता था। जब राजा को अंग्रेजों ने घेर लिया तब राजा ने अपने घोड़े की आंख पर पट्टी बांधकर पहाड़ से छलांग लगा दी थी। इसी कारण इस पहाड़ को शिशुपाल पर्वत और यहां के झरने को घोड़ाधार जलप्रपात कहा जाता है।


अन्य पोस्ट