महासमुन्द

सब्जी बाजार में हरी सब्जियों की भरपूर आवक
20-Nov-2022 2:45 PM
सब्जी बाजार में हरी सब्जियों  की भरपूर आवक

महासमुंद,20 नवंबर। इन दिनों महासमुंद सब्जी बाजार में हरी सब्जियों की भरपूर आवक है। ताजे ताजे  मटर, पालक,मेथी और फूलगोभी की ओर सभी खरीददारों का ध्यान अनायास ही जा रहा है। आज सुबह बाजार में पालक 20, लौकी, भांटा 20, मुनगा 30-35, गाजर चुकंदर 30,गांठ गोभी मतलब नवलगोल 40, टमाटर 20, गोभी 30, मटर 60, ङ्क्षबस 40, करेला 40, हरा धानिया 80, मेथी 30, रुपए बिका। इस वक्त ताजे देशी फलों को भी लोग पसंद कर रहे हैं। आंवला, जाम की आमद भी काफी तादात में बाजार में है। इस वक्त जाम की कीमत 40 रुपए किलो और आंवला 60 रुपए प्रति किलो के हिसाब से है। सब्जी बाजार में तरोई, बरबट्टी, शिमला मिर्च के अलावा प्याज भाजी, भाजी समेत मूली भी काफी तादात में सस्ते में बिकने पहुंची है। 

 


अन्य पोस्ट