महासमुन्द

डॉ. चोपड़ा पर राजनीतिक दिवालियापन छाने लगा-कांग्रेस
22-Nov-2022 2:33 PM
डॉ. चोपड़ा पर राजनीतिक दिवालियापन छाने लगा-कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 नवंबर।
पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के ओवरब्रिज और मेडिकल कॉलेज को लेकर विधायक के खिलाफ बयान जारी होने के चौबीस घंटे बाद कल दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता लेकर कहा कि पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा पर राजनीतिक दिमागी दीवालियापन छाने लगा है। विधायक विनोद चंद्राकर पर विकास कार्यों को लेकर झूठा श्रेय लेने के आरोप में इनका कहना है कि डॉ. चोपड़ा चार साल बीत जाने के बाद भी अपनी हार पचा नहीं पा रहे हैं और स्थानीय विधायक एवं राज्य सरकार पर उलजुलूल बयानबाजी कर अपना राजनीतिक अस्तित्व बचा रहे हैं। 

गौरतलब है कि डॉ. विमल चोपड़ा ने पत्रकार वार्ता लेकर विधायक एवं राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके जवाब में कल कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी एक वार्ता ली। कल जिलाध्यक्ष के साथ नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, जनपद पंचायत अयक्ष यतेन्द्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, अनुसूचित जाति आयेग के जिला उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, महासमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि डॉ. चोपड़ा का यह कहना कि विकास के सारे कार्य केन्द्र से हो रहे हैं तो राज्य के जीएसटी वाणिज्यिक कर, खनिज संपदा, आबकारी और राजस्व के माध्यम जो राशि केंद्र से आती है इसका एक निचिश्त प्रतिशत राज्य को क्यों नहीं लौटा दिया गया। इनका कहना है कि केन्द्र की मोदी सरार छत्तसीगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।  इन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ को उनके हक का अंशदान तक नहीं दे रही है। इससे यह साबित होता है कि छत्तीसगढ़ राज्य शासन के बूते चल रही है। डॉ. चोपड़ा खुद अपने गिरेबां में झांके कि उनके निर्दलीय विधायक रहते हुए क्षेत्र में केवल तनाव का माहौल रहा। लाख दो लाख का काम कराकर वे अपना खुद का अभिनंनदन कराते रहे। यह बात किसी को नहीं पच रही है कि डॉ. चोपड़ा निर्दलीय रहते हुए किस तरह ओवरब्रिज का काम कराए होगें। जबकि यह बात सभी जानते हैं कि डा. चोपड़ा के कारण ही वर्षों से भू अर्जन की प्रक्रिया लटकी रही। वे अपने कार्यकर्ता को अनुचित लाभ के खातिर बरसों तक इसे लटकाए रखे।  डॉ. चोपड़ा के इस बयान पर कि मेडिकल कालेज में विधायक की कोई भूमिका नहीं है, इनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज की मंजूरी होते ही नगर के व्यवसायी संगठन और नागरिकों ने विनोद चंद्राकर का नागरिक अनिंदन किया था।  विधायक ने विधायक निधि और मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर राशि और डॉक्टरों की व्यवस्था की थी। स्थानीय स्तर पर पहल करके अतिक्रमण हटवाया था। इनका दावा है कि सासंद चुन्नीलाल साहू अपने संसदीय कार्यालय में बैठकर निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का मुख्य रास्ता किधर से जाता है बता दें, तो हम उनका

पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत करेंगे। इन्होंने कहा कि डॉ. चोपड़ा अपने ही राजनीतिक दल के मंत्री पर बाईपास को लेकर उंगली उठा रहे हैं।
 जो हास्यास्पद है। 


अन्य पोस्ट