महासमुन्द
लाखों कीमती सागौन की तस्करी करते एक हिरासत में
20-Nov-2022 4:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 नवंबर। सागौन लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही की खबर है। वन विभाग महासमुंद से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो पिकप वाहन में लकड़ी परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।
आरोपी नरोत्तम साहू पर आरोप है कि वह जंगल से बेशकीमती सागौन गोलों की तस्करी कर रहा था। एक पिकअप वाहन में भरकर उसे लकडिय़ा ले जाते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
वन विभाग ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ लाखों कीमती सागौन की लकडिय़ांं बरामद की है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। मामला जिले के सरायपाली वन परिक्षेत्र अन्तर्गत बागद्वारी पडकीपाली की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे