महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 दिसंबर। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू एवं युवा नेता जगन्नाथ छुरा के नेतृत्व में कल सिरपुर, चुहरी, पीढ़ी निवासरत आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री का घेराव करने पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन पूर्व से योजना बनाकर भारी संख्या में गस्त पर थे। लिहाजा पुलिस ने सिरपुर के के कमार डेरे में ही रास्ता रोककर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे से पहले रोक दिया। डॉ. चोपड़ा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने 3 व्यक्तियों को ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की स्वीकृति दी।
आक्रोशित आदिवासियों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा बनाये गये अस्थायी घेराबंदी को लांघने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन ने डॉ. चोपड़ा एवं समर्थकों को गिरफ्तार कर पटेवा थाना ले गए। वहां स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारोबाजी की साथ ही वे अपने पारंपरिक शस्त्र-तीर-धनुष के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने प्रस्तुत थे। इस दौरान दीपक कमार, जगदीश कमार, कान्ता प्रसाद कमार, कृष्ण कमार,मनसाराम कमार, संतराम कमार, मोहन लाल ध्रुव, शंकर ध्रुव, धनीराम कमार, सेतराम कमार एवं महिलाएं उपस्थ्ति थे।