महासमुन्द
रेल्वे क्रॉसिंग गेट बंद, भाजपाइयों ने किया विरोध
17-Dec-2022 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17 दिसंबर। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपडा़, पार्षद देवीचंद राठी, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू के नेतृत्व में लोगों ने कल रेल्वे क्रॉसिंग गेट को बंद किये जाने के विरोध में रेल्वे विभाग का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान 3 घंटे तक रेलवे स्टेशन में जान की स्थिति बनी रही। सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, अल्पसंख्यक शहर मोर्चा अध्यक्ष नईम खान, झुग्गी झोपडी़ कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र सिका, भरत खत्री, पूर्व पार्षद शकील खान, अमरजीत सिंह सत्ते, दिनेश लढढा, नरेश राठी, सुमेश साहू, योगेश साहू, बुजूकुमार,अजय कुकरैजा, पूनम साहू, रमेश माहेश्वरी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे