महासमुन्द

बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए गुहार, तीन महीने में कार्रवाई के दिए निर्देश
16-Dec-2022 3:33 PM
बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए गुहार, तीन महीने में कार्रवाई के दिए निर्देश

महासमुंद, 16 दिसंबर। ग्राम शेर में मुख्यमंत्री ने विद्युत उप केन्द्र की स्थापना करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, हायर सेकेंडरी स्कूल के लिये भवन का निर्माण, महासमुंद में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की स्थापना, महासमुंद में स्वामी आत्मानंद स्कूल जाने हेतु रोड़ निर्माण, महासमुंद में एथलेटिक और फुटबाल ग्राउण्ड का निर्माण, जामली से सिरगिडी सडक़ डामरीकरण की घोषणा की। इस दौरान राकेश चन्द्राकर ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए गुहार किया तो सीएम ने तीन महीने में कार्रवाई के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट