‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 जनवरी। छत्तीसगढ़ की जनता को उनके जनसंख्या घनत्व के अनुसार अधिकार दिलाने छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा सर्वसम्मति से पारित नवीन आरक्षण विधेयक को अनुमोदन कराने बाबत शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर महासमुंद कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस जनों ने सांकेतिक सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।
महासमुंद कांग्रेस भवन से रैली निकालकर कचहरी चौक हनुमान मंदिर में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महामहिम राज्यपाल के द्वारा नवीन आरक्षण बिल को पारित किया जाए, राजनीतिक दबाव में न रोका जाएं,जिससे छत्तीसगढ़ के विकास उन्नति के लिए इस बिल को पारित करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।
कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा जन हितैषी योजनाओं के साथ ही जन न्याय का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से जनहित और समाज हित में वर्षों से उलझे पड़े एवं पेचीदा मुद्दों पर सशक्त व त्वरित निर्णय लिया है। इसी प्रकार जनसंख्या घनत्व एवं प्रदेश के भागीदारी के आधार पर सामाजिक न्याय हेतु उचित विधि सम्मत आरक्षण सुधार करने के लिए 2 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर नवीन आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है एवं राज्यपाल के पास हस्ताक्षर हेतु प्रेषित किया गया है।
अत: महामहिम राज्यपाल से विनम्र आग्रह करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता को उनका अधिकार एवं उचित न्याय प्रदान करने हेतु राजनीतिक दुर्भावना को त्याग कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस भूपेश सरकार के द्वारा विधानसभा में पारित संशोधित नवीन आरक्षण विधेयक पर अपने हस्ताक्षर करने की कृपा करें ताकि छत्तीसगढ़ की जनता का सर्वांगीण विकास हो सके।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर छत्तीसगढ़ शासन बोर्ड उपाध्यक्ष अध्यक्ष खिलावन बघेल टिकेश्वर साहू, ढेलू निषाद,खिलावन साहू,संजय शर्मा, जनपद अध्यक्ष यातेंद्र साहू, दाऊलाल चंद्राकर, प्रमोद चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बादल मक्कड़, वीरेंद्र चंद्राकर, डॉ. संतोष साहू, विजय साव, डागा राम साहू, हेमंत डडसेना,राजू साहू,लखन चंद्राकर, निखिलकांत साहू, शहबाज राजवानी, समलिया यादव,आशीष साहू,कमलेश नायक,मोती जांगड़े,चंदू लाल साहू,रवि सिंग ठाकुर, रेखराज पटेल, राज्यपाल के नाम महासमुंद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।