महासमुन्द

रायपुर-विशाखापत्तनम रायपुर व रायपुर-जूनागढ़-रायपुर पैसेंजर दो दिन के लिए रद्द
31-Dec-2022 3:47 PM
रायपुर-विशाखापत्तनम रायपुर व रायपुर-जूनागढ़-रायपुर पैसेंजर दो दिन के लिए रद्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 दिसंबर।
सम्बलपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार टिटलागढ़-लखोली खंड में सुरक्षा संबंधी एंव आधुनिकीकरण कार्य के कारण पैसेंजर रायपुर-विशाखापत्तनम रायपुर व रायपुर-जूनागढ़-रायपुर पैसेंजर को दो दिन के लिए रद्द किया गया है, जिसकी जानकारी निम्नानुसार है।
जिसमें कहा गया है कि 08527 रायपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर कल 1 जनवरी 2023 को रद्द रहेगी।
इसी तरह 08528 विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर आज 31दिसंंबर 2022 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार 08275 रायपुर-जूनागढ़ पैसेंजर आज 31 दिसंबर 2022 को रद्द रहेगी और 08276 जूनागढ़-रायपुर पैसेंजर कल 1जनवरी 2023 को रद्द रहेगी।
 


अन्य पोस्ट