महासमुन्द
आरोपियों में एक पूर्व पार्षद भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 जनवरी। महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी करते रायपुर के 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ये आरोपी मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब को खपाने का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों में से एक का नाम संजय मंधान है, जो पूर्व में भाटापारा से भाजपा का पार्षद रह चुका है। दोनों आरोपी पानी कंटेनर की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करते थे।
पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 35 हजार रुपए कीमती अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ में घटना में प्रयुक्त 1 लाख 99 हजार 800 रुपए कीमत का टाटा एस छोटा हाथी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने नववर्ष के मद्देनजर जिले के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाही करने एवं अपने-अपने क्षेत्रों में सघन गस्त, पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया है। जिसके तहत थाना प्रभारीगण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध शराब बिक्री पर सतत् निगाह रखी जा रही है।
इसी के तहत 30 दिसंबर 2022 को मुखबिर की सूचना पर टाटा एस छोटा हांथी में अधिक मात्रा में शराब लेकर नदी मोड़ घोड़ारी की ओर से तुमगांव की ओर परिवहन करते पाया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे । वाहन चालक ने अपना नाम संजय मंधान उम्र 57 वर्ष साकिन रायपुर बताया है। उनके साथ मुनेश्वर चैहान उम्र 32 वर्ष साकिन साहूपारा डीडीनगर रायपुर भी सवार था। वाहन में तलाशी लेने पर 11 खाकी रंग के कार्टून में प्रति कार्टून 12-12 बोतल सीलबंद अंग्रेजी शराब मिला। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मध्य प्रदेश निर्मित शराब को लाकर महासमुंद क्षेत्र में खपाने का प्रयास किया था। जिसके पूर्व ही महासमुंद पुलिस की सतर्कता के कारण पकड़ा गया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल मात्रा 99 हजार एम एल कीमती 1लाख,46हजार,520 रुपए का शराब बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ 34(2)आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुअधिकारी (पु) महासमुंद मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी तुमगावं निरी इंद्रभूषण सिन्ह, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान सउनि प्रकाश नंद, सउनि नीलांबर सिंह नेताम, प्रआर मिनेश धु्रव, आर. शुभम पाण्डेय, कामता आवड़े,अभिषेक राजपूत, डेविड चंद्राकर, छत्रपाल सिन्हा द्वारा
की गई।