महासमुन्द

बूढ़ादेव वार्षिक पूजा महोत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव
02-Jan-2023 3:14 PM
बूढ़ादेव वार्षिक पूजा महोत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 2 जनवरी।
खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव बूढ़ादेव की वार्षिक पूजा में शामिल हुए।  फसल कटाई के पश्चात आदिवासी समाज के आराध्य बुढ़ा देव की वार्षिक पूजा-अर्चना प्रारंभ हो जाती है ऐसा ही एक पूजा-अर्चना का पर्व डोगरीपाली रेवा में आयोजित किया गया था।

देव कोठार डोगरीपाली रेवा में आयोजित पूजा कार्यक्रम में सर्वप्रथम शनिवार को धरना की पूजा हुई तत्पश्चात नव वर्ष के अवसर पर देव पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा बुढ़ा देव की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के पश्चात संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव ने आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की कथा सामाजिक चर्चा में भी सम्मिलित हुए।
इस दौरान आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री यादव ने आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास पर सारगर्भित उद्बोधन भी दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष मनोहर ठाकुर गणेश शर्मा समीम खान रमेश साहू तूफान दीवान, भुवन साहू अमर साय, अजी राम, रमेश रामलाल, हरेश प्रेमलाल खाम सिंह, भंवर सिंह, चंदन सिंह, नेतराम धनीराम, टीके लाल, जय सिंह जय, लाल तोगेश के साथ-साथ बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में माताएं बहने उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट