महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन का देहावसान होने पर भाजपा मण्डल गढफ़ुलझर के कार्यकर्ताओं ने समरसता भवन गढफ़ुलझर में एक शोकसभा का आयोजन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके मृतात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस शोक सभा कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, महामंत्री प्रहलाद साहू, उपाध्यक्ष सुंदरमणी मिश्रा, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सोमनाथ पांडे, अजजा मोर्चा अध्यक्ष नरहरि पोर्ते,अजा मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार सिंह,अजा मोर्चा उपाध्यक्ष बाबूलाल कांशी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद शफीक,शोसल मिडिया जिला संयोजक नवीन साव, पूर्व महामंत्री राजेन्द्र पटेल, मछुवारा प्रकोष्ठ संयोजक हीराधर निषाद, राधेश्याम नाग, श्यामलाल पटेल, सियालाल रनबीरा, दिनबंधु पांडे,अमलेश बढ़ाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।