वर्चुअल जुडक़र मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवाद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,3 जुलाई। आगामी चुनाव के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को और अधिक सशक्त बनाने विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस संगठन की रणनीतियों को साझा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल जुडक़र सीधा संवाद करते हुए प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का आव्हान किया। वहीं प्रशिक्षकों ने बेहतर मैनेजमेंट के साथ ही चुनावी रणनीतियों के लिए सोशल मीडिया के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।
रविवार को ग्राम पंचायत खरोरा के सांस्कृतिक भवन में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, महामंत्री अमरजीत चावला, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, पूर्व विधायक मकसूदन चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर,छग राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, लघु वनोपज संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद व खिलावन साहू की मौजूदगी में प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभांरभ किया गया।
बाद इसके मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वर्चुअल जुडक़र सीधा संवाद करते हुए प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्धियां बताई। वहीं मास्टर ट्रेनर घनश्याम देवांगन, सलीम रजा उस्मानी, सौरभ,राहुल श्रीवास्तव व विष्णु सिंह ने कांग्रेस के इतिहास, बूथ मैनेजमेंट, सोशल मीडिया के उपयोग सहित कांग्रेस संगठन द्वारा तैयार की गई रणनीतियों को साझा किया।
इसके अलावा प्रदेश में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर में पहुंचकर शासन की जनहितकारी योजनाओं व उपलब्धियों का प्रचार करने के साथ ही जनता से सीधा संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से सेवनलाल चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, अमर चंद्राकर, राजेन्द्र चंद्राकर, चमन चंद्राकर, वीरेन्द्र चंद्राकर, निखिलकान्त साहू, अमन चंद्राकर, कुणाल चंद्राकर,राजेश जैन, दारा साहू, राजू यादव, सुनील शर्मा, नजरुदीन भाठी, दिलीप जैन, सोमेश दवे, राजू साहू, सुनील चंद्राकर, गुरमीत चावला, विजय साव, तारा चंद्राकर, निरंजना चंद्राकर, लक्ष्मी चंद्राकर,जब्बर चंद्राकर, सीटू सलूजा, गोविंद साहू, कपिल साहू, ओमप्रकाश यादव, गौतम सिन्हा, हर्ष शर्मा, आनंद पटेल, ईश्वर यादव, टोमन सिंह कागजी, शिव यादव, मायाराम टंडन सहित सैैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।