महासमुन्द
महासमुंद, 5 जुलाई। जिला कलेक्टोरेट में मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के बाद आयोजित होने वाले जन चौपाल में कल कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी 82 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम तुसदा की तीजन बाई निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कलेक्टर को आवेदन दिए।
इसी तरह ग्राम बिरकोनी की सरस्वती यदु ने निराश्रित पेंशन के लिए, ग्राम बिरोड़ा की जागेश्वरी चन्द्राकर ने राशन कार्ड के संबंध में, ग्राम बोईरगांव के सोनसाय यादव ने फसल बीमा की राशि दिलवाने के लिए आवेदन सौंपा।
कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी.बारी सुनी और कहा कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय.सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें।