महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जुलाई। विशेष न्यायाधीश महासमुंद योगिता विनय वासनिक ने 8 वर्षीय बालिका से रेप करने का अपराध सिद्ध होने पर अधेड़ को उम्र कैद की सजा से दंडित किया है।
पीडि़ता अपनी नानी के घर गई थी। वहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया। प्रार्थी पिता की रिपोर्ट पर महासमुंद कोतवाली में धारा 376, 376-2 एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विशेष न्यायाधीश ने 5 माह में सुनवाई पूर्ण करते हुए अपराधी महासमुंद निवासी नेहरू साहू (48 वर्ष) को धारा 363 के तहत 5 वर्ष सश्रम कारावास तथा 1 हजार रुपए अर्थदंड और धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत उम्र कैद व 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा न करने पर दो माह अतिरिक्त सजा का प्रावधान है। अभियोजन पक्ष से मिली जानकारी अनुसार अभियोजन की ओर से पैरवी लोक अभियोजक सलीम कुरैशी ने की।