महासमुन्द

पानी व पानी टंकी की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद
03-Jul-2023 4:01 PM
 पानी व पानी टंकी की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद

महासमुंद, 3 जुलाई। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम परकोम में पानी व पानी टंकी की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार ग्राम परकोम निवासी राजेश कुमार पटेल, भरत पटेल व मीरा पटेल घर के ऊपर लगे सिंटेक्स टंकी को तोडऩे की बात कहते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। इसी समय गांव के धनराज पटेल, मीरा बाई, सुदेशना पटेल, मान कुंवर बाई सभी एक राय होकर गाली-गलौज करने लगे। इस विवाद के दौरान रॉड से धनराज पटेल और डण्डा से भरत पटेल, सुदेशना, मीरा बाई, मान कुंवर हाथ मुक्का से मारपीट की। भरत पटेल ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राकेश व मुकेश ने मारपीट की है।
 


अन्य पोस्ट