महासमुन्द
गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में शिक्षक सम्मेलन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जुलाई। रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में गायत्री परिवार ने शिक्षकों के माध्यम से नई पीढ़ी को संस्कारवान एवं भावी सभ्य नागरिक तैयार करने के उद्देश्य से शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में अतिथि के रूप में हिमांशु भारतीय सहायक संचालक समग्र शिक्षा, सीमा रानी प्रधान सहायक प्राध्यापक, शशि प्रभा थिटे, हंसा मेहता, प्रभात उपाध्याय, बोधराम साहू, ललित मेश्राम, मनहरण साहू उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री की पूजा अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ शांतूलाल साहू द्वारा 18 सूत्रीय सत्संकल्प पाठ कराया गया। इस सम्मेलन में शिक्षक अपने उत्तरदायित्व समझे, शिक्षा के साथ.साथ विद्या भी एवं बाल संस्कार शाला तथा भारतीय संस्कृति सामान्य ज्ञान परीक्षा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण, परिवार निर्माण पर चर्चा, युग निर्माण योजना एवं युग निर्माणी शिक्षक विषय पर शशि प्रभा थिटे, भारत साहू, नरेश साहू एवं सीमा रानी प्रधान ने सम्मेलन को संबोधित कर मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हिमांशु भारती सहायक संचालक समग्र शिक्षा एवं वरिष्ठों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीन संस्कृति है। हमारे संस्कृति में आध्यात्म का विशेष महत्व है। आध्यात्मिक वातावरण में जाने से मन शांत होता है इससे मन को खुशी मिलती है। इसीलिए इतने आक्रमण होने के पश्चात हमने अपनी संस्कृति को जीवित रखा है। आज आर्थिक दौर में भी हम आगे बढ़ते हुए अपनी संस्कृति को नहीं भूले हैं। समाज में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षक बच्चों को संस्कार दें। हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा, तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा, देश विकसित होगा।
इस सम्मेलन में महासमुंद के लगभग 70 शिक्षकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाया व अपनी प्रतिभा को समाज के नव निर्माण में लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के युवा मंडल, महिला मंडल एवं वरिष्ठ उपस्थित रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन युवा मंडल की खेमिन साहू ने किया।
विशेष सहयोग भारत साहू, खेमीन साहू, हरीश डडसेना, नीरज साहू, नरेश साहू, डी आर साहू, पोखराज ठाकुर, प्रियंका नागदेवे, मनोरमा साहू, साक्षी मेश्राम, पूर्णिमा साहू से प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में कुबेर प्रकाश गिरी देव संस्कृति उ मां वि. तिवारी जी महर्षि विद्यालय, एवं विभिन्न संस्था के संस्था प्रमुख, नरेंद्र नायक,ललित मेश्राम,परस चौहान,रिखिराम साहू, बोधराम साहू, हीरालाल साहू,जनक साहू, विश्राम साहू, रामकुमार साहू, डोमार साहू, धनीराम, भूखन उपस्थित थे।