महासमुन्द

राशन कार्डों के ई-केवाईसी के मामले में महासमुंद प्रदेश में तीसरे नंबर पर
03-Jul-2023 3:43 PM
राशन कार्डों के ई-केवाईसी के मामले में महासमुंद  प्रदेश में तीसरे नंबर पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 जुलाई। राशन कार्डों का ई केवाईसी के मामले में महासमुंद प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। हालांकि लक्ष्य के हिसाब से महासमुंद जिला भी काफ ी पीछे चल रहा है। जानकारी के मुताबिक अब तक 2.48 लाख सदस्यों का ई-केवाईसी का काम हुआ है। आकड़ा धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। एक दिन में 8 से 10 हजार सदस्यों का ई-केवाईसी सरकारी राशन दुकान संचालन करने वाले कर्मचारी कर रहे हैं।

ई-केवाईसी के काम की समय सीमा बढऩे से लोगों को भी राहत मिली है। क्योंकि हड़ताल की वजह से राशन कार्डधारियों के सदस्यों का सत्यापन नहीं हो पाया था। इसे देखते हुए खाद्य विभाग ने सत्यापन की समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी है। अब 31 जुलाई तक सत्यापन का काम पूरा करना है। वन नेशन वन कार्ड का लाभ लोगों को मिले इस लिए ई-पॉश मशीन के माध्यम से सदस्यों का सत्यापन हो रहा है। सभी सदस्यों राशन दुकानों में जाकर सत्यापन करा रहे हैं।

जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने कार्डधारियों से अपील की है कि सत्यापन के कार्य में अपनी महती भूमिका निभाएं और कार्ड का सत्यापन कराएं। ताकि आने वाले समय पर कार्डधारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही जिनके अंगूठे के निशान नहीं मिल पा रहे हैं और सत्यापन में दिक्कत आ रही है उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने पर इनके भी सत्यापन कराएं जाएंगे।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में विभिन्न वर्ग के कार्ड संचालित है। ई-केवाईसी सभी कार्डधारियों को कराना है। पूर कार्ड मिलाकर जिले में 3 लाख 17 हजार 402 राशन कार्डधारी हैं, वहीं इनके 11 लाख 5 हजार 551 सदस्य हंै। सभी सदस्यों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।


अन्य पोस्ट