महासमुन्द

एक सूत्रीय मांग को ले जिले के 2 हजार संविदा कर्मी कल से बेमुद्दत हड़ताल पर
03-Jul-2023 4:04 PM
एक सूत्रीय मांग को ले जिले के 2 हजार संविदा कर्मी कल से बेमुद्दत हड़ताल पर

स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत सहित 45 विभागों के काम प्रभावित होने का संभावना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3जुलाई। एक सूत्रीय मांग को लेकर जिले भर के 2 हजार संविदा कर्मी कल 3 जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जाएंगे।  पटवारी दफ्तर के समक्ष कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शासन के विरूद्ध जमकर हल्लाबोल प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल से सभी 45 विभागों के काम.काज ठप होने की संभावना है। प्रत्येक विभागों में 10 से 15 कर्मी संविदा के तहत भर्ती किये गये हैं। ऐसे में यदि ये हड़ताल पर जाते हैं तो सर्वाधिक असर स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, पंचायत विभाग तथा पब्लिक सेवाओं से जुड़े विभागों पर पड़ेगा।

मालूम हो कि 7 जुलाई से शिक्षक फेडरेशन ने भी अनिश्चित तकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। हाल ही में जून माह में पटवारियों, सहकारी समितियों की हड़ताल की वजह से शासन का काम.काज बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। अब कहा जा रहा है कि संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग जुलाई तक पूर्ण नहीं हुई तो 10 से वे राजधानी में जुटेंगे।


अन्य पोस्ट