महासमुन्द

तलवार लहरा कर गुंडागर्दी करते युवकों की जद में महिला गंभीर
01-Oct-2023 3:15 PM
तलवार लहरा कर गुंडागर्दी करते युवकों की जद में महिला गंभीर

मारपीट होता देख बीच बचाव करने पहुंची थीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 अक्टूबर।
महासमुंद के नयापारा वार्ड नंबर 11 में शनिवार की शाम करीब 15-17 युवकों ने तलवार लहरा कर गुंडागर्दी करते हुए मोहल्ले के युवाओं के साथ मारपीट की। इस मारपीट के दौरान एक महिला के सिर में गंभीर चोटें आई है। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज महासमुंद में किया जा रहा है। इस मामले में घायल महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

घटना महासमुंद से दलदली रोड स्थित नयापारा के वार्ड क्रमांक 11 में शनिवार की शाम घटी है। यहां निवासी विक्की ठाकुर, सन्नी ठाकुर, राजा ठाकुर सहित करीब 15-17 युवकों ने हाथों में तलवार लहराते हुए मोहल्ले के युवकों के साथ मारपीट की।

युवकों के साथ मारपीट होता देख बीच बचाव करने पहुंची उषा पति चैतू मिरी 45 वर्ष की सिर पर चोटें आई। महिला बूरी तरह लहूलुहान हो गई। जिसे तत्काल एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

पीडि़ता उषा के पति चैतू मिरी ने शनिवार की शाम ही सिटी कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जानकारी अनुसार इस घटना के एक दिन पहले भी विक्की ठाकुर, सन्नी ठाकुर और राजा ठाकुर ने मोहल्ले के लोगों के साथ मारपीट की थी।


अन्य पोस्ट