महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 अक्टूबर। संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग में कल आयोजित किया गया। जिसमें संभाग के रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद के 14, 17,19 वर्ष बालक-बालिका तीरंदाजी के 100 से अधिक खिलाड़ी इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड व रिकर्ब राउंड में शामिल हुए।
आयोजन में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। जिले में उनके प्रयास से पहली बार शालेय संभाग स्तरीय आयोजन का अवसर मिल पाया। आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध, निर्णायक, स्कोरर होने से आयोजन सुचारू रूप से संपन्न किया गया।
इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में डा.सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग, खेलों इंडिया तीरंदाज़ी प्रशिक्षण एवन कुमार साहू, व्यायाम शिक्षक हीरू राम साहू एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग, श्रृद्धा सोनवानी, पुरेंद्र चंद्राकर,अरविंद छावड़ा, अभिषेक नेहरू का सहयोग रहा। आयोजन में विजेता खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता कोंडागांव में आयोजित किया जाएगा जिसमें रायपुर संभाग की दल शामिल होंगे।