महासमुन्द

गांधी जयंती पर शुष्क दिवस घोषित
30-Sep-2023 3:09 PM
गांधी जयंती पर शुष्क दिवस घोषित

महासमुंद, 30 सितम्बर। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023.24 के लिए सोमवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। जिसके फलस्वरूप उक्त शुष्क दिवस में जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफएल 3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट तथा मद्य भंडागार पूर्णत: बंद रहेगी। कलेक्टर प्रभात मलिक ने कल इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

 


अन्य पोस्ट