महासमुन्द

दो ने की खुदकुशी
30-Sep-2023 2:39 PM
दो ने की खुदकुशी

महासमुंद, 30 सितंबर। पिथौरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो युवकों की मौत हो गई। 
पुलिस के अनुसार मुढ़ीपार में 40 वर्षीय युवक ने जहर सेवन कर लिया, जबकि रावण भांठा पारा पिथौरा में 32 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फ ांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुढ़ीपार में सियाराम दीवान पिता स्व. पीताम्बर की जहर सेवन करने से मौत हो गई। घटना की सूचना राधेश्याम दीवान ने पिथौरा थाने में दी है। एक अन्य मामले में पिथौरा के रावण भाठांपारा में युवक महेश निषाद पिता परदेशी ने फ ांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना आरती निषाद पिता परदेशी ने पिथौरा थाने में दी है। 


अन्य पोस्ट