महासमुन्द

वल्लभाचार्य कॉलेज में हिंदी साहित्य परिषद गठित, निलेश अध्यक्ष बने
01-Oct-2023 3:08 PM
वल्लभाचार्य कॉलेज में  हिंदी साहित्य  परिषद गठित, निलेश अध्यक्ष बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 अक्टूबर।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में कल हिंदी साहित्य परिषद का गठन प्राचार्य डा.  अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन में। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनुसुइया अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डा. मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वर्षा गजेन्द्र बीए की छात्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण देते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गावती भारतीय ने साहित्य परिषद के गठन के उद्देश्य एवं इस सत्र हिंदी विभाग में आयोजित कार्यक्रम को बताया कि परिषद में विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता एवं व्यक्तित्व का विकास होता है। 

हिंदी साहित्य के नव मनोनीत सदस्यों निलेश महापात्र अध्यक्ष, नोमेश सिन्हा उपाध्यक्ष, दुर्गेश्वरी दीवान सचिव, सहसचिव कामनी टंडन, मीडिया प्रभारी पद्मिनी कन्नौजे, मंच व्यवस्था ममता धीवर तथा कार्यक्रम संचालन तृषा चंद्राकर के रूप में मनोनीत किए गए। सभी सदस्यों को बधाई देते हुए प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने आशीर्वचन के रूप में कहा कि साहित्य परिषद के गठन से छात्रों में रचनात्मक प्रवृत्ति का उदय होता है और साहित्यिक अभिरुचि का विकास होता है। आभार सीमारानी प्रधान ने तथा संचालन डॉ.अन्नपूर्णा देवांगन सहायक प्राध्यापक जनभागीदारी ने किया। उक्त अवसर पर हिंदी साहित्य एमए प्रथम एंव तृतीय सेमेस्टर तथा बी ए प्रथम वर्ष के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट