‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 अक्टूबर। कल दोपहर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय उपाध्याय ने कहा कि हार का डर अभी से बीजेपी को सताने लगा है, तभी बीजेपी के बड़े नेता बौखलाहट में छत्तीसगढ़ की जनता को सीबीआई के नाम पर डराने-धमकाने और सताने पर उतर आए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी जी के झूठ और अमित शाह जी की इन धमकियों का छत्तीसगढ़ की सौम्य, सहनशील, सत्यमार्गी जनता पर कोई असर नहीं पडऩे वाला है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों की चर्चा प्रदेश के कोने-कोने में है। पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से जितने वादे किए थे, उन सभी वायदों को बखूबी पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यों से जनता के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हुआ है। भूपेश सरकार ने किसानों, मज़दूरों, माध्यमवर्ग, महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, दलित.आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। हमारे पास विगत पांच सालों के कार्यों की एक लंबी फ़ेहरिस्त है। हमारी सरकार ने सामान्य ज़रूरतमंद के खाते में पौनें दो लाख करोड़ रुपए सीधे डालने का काम किया है। हमारे नीतियों व निर्णयों से जनता में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संपन्नता बढ़ी है और इसलिए आम लोगों का कांग्रेस की सरकार पर भरोसा बढ़ा है। इसी जन भरोसा के बल पर हम फिर होंगे कामयाब होंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही 2 घंटे के भीतर 10 हजार करोड़ की कर्ज़माफ ी, इनपुट सब्सिडी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक ख़ुशहाली के संकल्प को पूरा किया है। हमारी सरकार ने बिजली बिल आधा करने का वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है। रोजग़ार उपलब्धता के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने कीर्तिमान स्थापित कर दिखाया है। छत्तीसगढ़ देश की एकमात्र ऐसी सरकार है, जिसने रोजग़ार उपलब्ध कराने के मामले में उत्कृष्ट काम किया है।
उनका कहना है कि विभिन्न जनोन्मुखी कार्यों के कारण भूपेश सरकार से प्रदेश की जनता बेहद खुश है। 15 साल के रमन.राज में घोटालों की भरमार थी। नान घोटाला, पनामा पेपर घोटाला, चिटफंड घोटाला, शौचालय घोटाला, रतनजोत घोटाला, इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटालों के समाचारों से जनता रूबरू होती थी। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल की संकल्पना हो या महतारी दुलारी योजना की बात हो, प्रदेश ने शिक्षा क्षेत्र में एक नया मुक़ाम हासिल किया है। सर्वजन स्वास्थ्य योजना, डॉ.ख़ूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, सीएम विशेष सहायता योजना गऱीबों के लिए बेहद कारगर साबित हुआ है
उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और बेहतर कार्यों का नतीजा है की नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये।
केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ की सरकार को 65 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
केंद्र की बीजेपी सरकार ने प्रदेश के विकास में लगातार व्यवधान डालने का काम किया। न नीति, न नेता, न संगठन सिर्फ़ सीबीआई के दम पर चुनाव लडऩे की फिराक में है।