महासमुन्द
4 दिनों में अपहृत नाबालिग की सकुशल घर वापसी
19-Oct-2023 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,19 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में थाना महासमुंद सिटी कोतवाली ने 4 दिनों में अपहृता नाबालिग की सकुशल घर वापसी की है। 14 अक्टूबर को उत्तम कुमार खैरवार पिता पंचराम खैरवार (35 वर्ष) बिरबिरा थाना तुमगांव जिला महासमुंद की सूचना पर गुम इंसान कायम कर अपहृता बालक को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने की शंका पर अपराध कायम कर त्वरित कार्रवाई शुरू हुई।
पुलिस के अथक प्रयास से 4 दिनों में अपहृत कमलकांत खैरवार पिता उत्तम कुमार खैरवार उम्र 17 साल 10 माह 25 दिन को 18 अक्टूबर को राजनांदगांव से बरामद कर परिजनों को वापस किया गया।
बालक द्वारा किसी प्रकार की घटना घटित नहीं होना बताने से बाद बालक को उनके पिता उत्तम कुमार खैरवार को अन्य परिजनों के समक्ष सौंपा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे