महासमुन्द

चंडी में 7251, खल्लारी में 2286 ज्योति प्रज्जवलित
18-Oct-2023 2:49 PM
चंडी में 7251, खल्लारी में 2286 ज्योति प्रज्जवलित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 18 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि पर्व पर चंडी मंदिर घुंचापाली में 7251 एवं खल्लारी मंदिर में 2286 मनोकामना ज्योति कलशों की स्थापना की गई है।

घुंचापाली मंदिर में नवरात्रि महोत्सव याज्ञिक सम्राट स्वामी चैतन्य अग्नि शिखा ने मुख्य यजमानों के साथ पूजन के बाद ज्योति प्रज्वलित की। यहां 7251 श्रद्धालुओं ने मनोकामना ज्योति कलश स्थापित किए हैं।

इसी तरह खल्लारी मंदिर समिति पदाधिकारियों ने यजमानों के साथ पूजन एवं ज्योति प्रज्वलित कर पर्व की शुरूआत की। यहां पहाड़ी पर स्थित मंदिर में 1511 एवं नीचे माता राउर स्थित मंदिर में 775 कुल 2286 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित है।

 पिथौरा रोड स्थित खल्लारी स्थापना मंदिर करमापटपर में अध्यक्ष चोवाराम साहू ने बताया कि 251 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित है।


अन्य पोस्ट