महासमुन्द
मतदाता जागरूकता शपथ
18-Oct-2023 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18 अक्टूबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु संस्था के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्राचार्य अमी रूफस द्वारा शपथ दिलायी गई।
इस अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे भी लगाये गये। मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे सहित संस्था के सभी शिक्षक,शिक्षिका, कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे