महासमुन्द

अंतिम संस्कार में गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला
19-Oct-2023 3:20 PM
अंतिम संस्कार में गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला

35-40 घायल, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 अक्टूबर। कल दोपहर बागबाहरा के वार्ड नंबर 9 मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 35-40 लोगों को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मुक्तिधाम में इस प्रकार की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी दो बार अंतिम संस्कार में गए लोग मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो चुके हैं।इसकी शिकायत नगर पालिका में किए जाने के बाद भी वहां पीपल झाड़ में लटके मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।   विमला बाई अग्रवाल के निधन पश्चात उनके अंतिम संस्कार के लिए बुधवार को लोग उपरोक्त मुक्ति धाम में शामिल हुए थे। जैसे ही चिता को अग्नि दी, उसके थोड़ी देर के बाद वहां मधुमक्खी के छत्तों से मधुमक्खियां अचानक बैठे लोगों पर हमला कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोग बड़ी मुश्किल से भाग कर अपने आप को बचाया। इसमें वृद्ध लोग भी शामिल हैं। बहुत से लोग अपनी वाहन छोडक़र वहां से भाग निकले, करीब ढाई घंटे के बाद मधुमक्खियां शांत हुईं। नागरिकों ने नगर पालिका से उक्त छत्तों को वहां से हटाने की मांग की है। क्योंकि चिता में आग लगने के बाद उसमें निकलने वाले धुएं की वजह से मधुमक्खियों में हडक़ंप मच जाता है और बदहवास होकर लोगों पर आक्रमण करती हैं।


अन्य पोस्ट