महासमुन्द

बसना में भाजपा चुनाव कार्यालय आचार संहिता के दायरे में
18-Oct-2023 2:48 PM
बसना में भाजपा चुनाव कार्यालय आचार संहिता के दायरे में

महासमुंद, 18 अक्टूबर। बसना नगर में भारतीय जनता पार्टी के पंजाब नेशनल बैंक के पास खोले गये चुनाव कार्यालय को आदर्श आचार संहिता के दायरे में आने के कारण बंद किया गया है। मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि में आने के कारण बंद कर पात्रों को सूचित करवा दिया गया है। मालूम हो कि प्रदेश में आगामी विधानसभा सभा चुनाव को लेकर जिले की चारों विधानसभा में आचार संहिता लागू की गई है, जिसके तहत कोई भी राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक पार्टी मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में चुनाव कार्यालय नहीं रख सकती। सामान्य सीट से भाजपा के घोषित  संपत अग्रवाल पंजाब नेशनल बैंक के पास , क्योंकि इसके 200 मीटर की परिधि में मतदान केंद्र है।

हाल ही में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बड़े जोर-शोर से पंजाब नेशनल बैंक के पास चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया था। जिसकी जानकारी मिलती ही बसना तहसीलदार व उप निर्वाचन अधिकारी नमिता नामकोले एवं पुलिस टीम ने शाम को चुनाव कार्यालय पहुंचकर आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत मतदान केंद्र शासकीय कन्या उमा विद्यालय से 200 मीटर के दायरे में आने की बात कहते हुए इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया और इसे बंदकर दूसरे जगह स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। जिस पर कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड को हटा कर चुनाव कार्यालय को बंद किया गया।


अन्य पोस्ट