‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्तर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हेतु विकासखंड स्तर पर एकत्रित किया गया कलश नेहरू युवा केंद्र महासमुंद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जिला युवा अधिकारी अर्पित कुमार तिवारी के निर्देशानुसार एमटीएस ब्रिजेश सिंह चंदेल के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में विकासखंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें महासमुंद के स्थानीय विद्यालय महर्षि विद्या मंदिर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ग्रामीण स्तर पर आये हुए कलशों को एकत्र किया गया तथा यह जो कलश एकत्रित हुए हैं उसको राष्ट्रीय स्तर के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा।
अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य आरके तिवारी,रेखा तिवारी,अनीता ग्वाल, अर्चना गोतमारे, रितु द्विवेदी, खुशबू कुलदीप, वर्षा सोनी, किरण पंकज, संगीता वैष्णव, काजल मिश्रा,उषा साहू,उमेश्वरी साहू,मोगरा पंडा,पम्मी यादव,रेखा चंद्राकर, रिंकू ध्रुव, निशि चंद्राकर, पुष्पलता डडसेना, दिव्या प्यासी, रुखमणी थोटे, आस्था शुक्ला, पूजा गोस्वामी, विदया साहू, मधुराबिका सिंह, आदि शिक्षक उपस्थित रहे तथा स्वान यूथ क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार तिवारी और कार्यकर्ताओं के रूप में हिमांशु, अंशुल का भी सहियोग रहा। अब ब्लॉक स्तर पर एकत्र किये हुए मिट्टी के कलशों को आगामी 28 अक्टूबर को दिल्ली ले जाया जाएगा। वहां राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम 30 से 31 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले मेरी माटी मेरा देश मिट्टी को नमन वीरों को वंदन व राष्ट्रीय स्तर पर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के द्वारा यह कलश दिल्ली में राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम में 7500 कलश को पूरे देश भर से एकत्रित किया जाएगा। उक्त मिट्टी को शहीदों को सम्मानित करने के लिए प्रतीक चिन्ह हेतु अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।
अमृत कलश यात्रा में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों अमन रात्रे,अंजली शर्मा, ललिता सिदार,रूपसाय चौहान, नरेंद्र ध्रुव, केदारनाथ दीवान, महासमुंद जिले से प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेरी माटी मेरा देश माटी मिट्टी को नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे।