महासमुन्द
महासमुंद, 18 अक्टूबर। 31 लीटर अवैध मदिरा जब्त कर दो आरोपियों पर कार्रवाई की गई। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशन एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में 16 अक्टूबर को आबकारी विभाग जिला महासमुंद के वृत्त बागबाहरा में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध दो आरोपियों पर कार्रवाई की गई। इनमें आबकारी दल द्वारा जांच के दौरान आरोपी अमीर बक्श कुरैशी ग्राम छोटे खेमड़ा, थाना.कोमाखान से 60 नग पाउच जेब्रा छाप ओडि़शा राज्य निर्मित मदिरा मात्रा 12 बल्क लीटर, 45 नग पाउच हिरण छाप ओडि़शा राज्य निर्मित मदिरा मात्रा 9 बल्क लीटर कुल मात्रा 21 बल्क लीटर एवं दिलीप पांडे ग्राम उखरा से 53 नग पाउच जेब्रा छाप ओडि़शा राज्य निर्मित मदिरा कुल मात्रा 10.600 बल्क लीटर को मिलाकर कुल 31.600 बल्क लीटर मदिरा बरामद किया गया। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम धारा 34-2 के तहत कार्रवाई की गई।