महासमुन्द

गरबा नाइट में उमड़ रहे भक्त
19-Oct-2023 3:15 PM
गरबा नाइट में उमड़ रहे भक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 अक्टूबर। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और सभापति बबलू हरपाल, आयोजन समिति के संयोजन में शहर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित गरबा नाइट में माता की भक्ति के लिए शहर के नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

श्रीमती महिलांग ने कहा है कि महासमुंद शुरू से ही बड़े आयोजनों का छोटा शहर के नाम से विख्यात रहा है।

पिछले 10 सालों से नवरात्र पर हो रहे इस आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला है।


अन्य पोस्ट