महासमुन्द

मिनीगोल्फ प्रदेश टीम के हेमन्त खुटे मैनेजर नियुक्त
25-Oct-2023 2:28 PM
मिनीगोल्फ प्रदेश टीम के हेमन्त खुटे मैनेजर नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 25 अक्टूबर।
गोवा में आयोजित होने जा रही 37 वीं सीनियर मिनीगोल्फ राष्ट्रीय चयन स्पर्धा हेतु हिस्सा लेने जा रही प्रदेश टीम के हेमन्त खुटे को मिनिगोल्फ एसोसिशन ऑफ छत्तीसगढ़ ने मैनेजर नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय चयन स्पर्धा गोवा में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित की गई है।

12 महिला व 12 पुरुष खिलाडिय़ों सहित दो कोच तथा 1 मैनेजर मिलाकर 27 सदस्यीय टीम राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में  सहभागिता करने जा रही है, जोकि खिलाडिय़ों की संख्या की दृष्टि से राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा आंकड़ा है।

ज्ञात हो कि पूर्व में राजस्थान में आयोजित मिनीगोल्फ की राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की महिला टीम जहां विजेता बनी थी वहीं पुरुष वर्ग ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन कर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया था। इसके अलावा मिक्स डबल में भी प्रदेश की टीम स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

मिनिगोल्फ एसोसिसिशन ऑफ छत्तीसगढ़ के राज्य सचिव भूपेन्द्र प्रसाद के निर्देशन में इस बार की गठित टीम भी काफी सशक्त है। इस टीम में छत्तीसगढ़ के 9 अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है जिनमें से 6 खिलाड़ी हाल ही में यूरोप से वल्र्ड कप खेलकर आए है, जिनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से टीम को मिलेगा। 
छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन ने प्रदेश की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट