महासमुन्द
52 लीटर शराब संग 2 गिरफ्तार
25-Oct-2023 2:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 अक्टूबर। महासमंद पुलिस की पटेवा थाना टीम ने 2 आरोपियों के संयुक्त कब्जे से लगभग 52 लीटर शराब कीमती 28 हजार 800 रुपए बरामद किया है।
पटेवा थाना एवं साइबर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रायतुम पुलिया के पास पीपल पेड़ के नीचे ग्राम रायतुम में आरोपी मनीष निषाद उम्र 20 वर्ष तथा सुनील मिश्रा उम्र 35 वर्ष रायतुम को आबकारी एक्ट के तहत हिरासत में लेकर नगदी 2 हजार 60 रुपए, 288 पौवा देशी-अंग्रेजी शराब कीमती करीब 28 हजार 800 रुपए कुल जुमला रकम 30 हजार 860 रुपए जब्त किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना पटेवा में 34-2 आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे