महासमुन्द
अंतरजिला चेक पोस्ट का निरीक्षण
25-Oct-2023 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद और खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक निलेश राउतकर ने विधानसभा क्षेत्र 42-महासमुंद अंतर्गत अंतर जिला चेक पोस्ट एसएसटी कनेकेरा, चिंगरौद, घोड़ारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात स्थैतिक निगरानी टीम से जानकारी लेकर संधारित पंजी का अवलोकन भी किया।
उन्होंने 24 घंटे सतत निगरानी के निर्देश दिए तथा किसी भी तरह के अवैध परिवहन और निकासी पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान लाइजनिंग अधिकारी एवं उप वनमंडलाधिकारी अब्दुल वहीद खान, नायब तहसीलदार तुमगांव श्रीधर पंडा मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे