महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 23 अक्टूबर। बसना विधानसभा में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की घोषणा हुए करीब 10 दिन से अधिक बीत चुके है। भाजपा के अब तक 5 स्टार प्रचारक क्षेत्र के अलग अलग स्थानों में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में पहुंच चुके हंै।
सरोज पांडे एवं गुरु बालक दास पहुंचे
बसना विधान सभा भाजपा प्रत्याशी संपत अग्रवाल महिला सम्मेलन करवाया गया जिसमें भाजपा नेत्री सरोज पांडे शिरकत कर चुकी हैं। अजा वर्ग के सम्मेलन में गुरु बालक दास पहुचे।
नवयुवा सम्मेलन करवाया गया, जिसमें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत पहुंचे। इसके अलावा भाजपा संगठन के सम्मेलन में पूर्व संगठन मंत्री रामप्रताप एवं भाजपा परिवर्तन यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहुंच चुके है। इसके ठीक विपरीत कांग्रेस की ओर से अब तक न कोई सम्मेलन हुआ और न ही कोई स्टार प्रचारक ही पंहुचा।
कांग्रेस महल की लोकप्रियता के भरोसे
बसना विधानसभा में सराईपाली महल से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद ऐसा लगने लगा है कि अभी भी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता यह मान रहे है कि महल की लोकप्रियता जैसे तैसे चुनाव में कांग्रेस का बेड़ा पार करवा ही देगी।परन्तु दूसरी ओर भाजपा द्वारा नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल को टिकट देकर महल के मुकाबले में सामने खड़ा कर दिया गया। अब देखना यह होगा कि महल की लोकप्रियता पूर्व की तरह आज भी बरकरार है या नहीं।