महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह ने दशहरा के अवसर पर पुलिस अधिकारियों के साथ शस्त्र पूजन किया।
रक्षित केंद्र महासमुंद में प्रति वर्ष की भांति इस साल भी परंपरा अनुसार शस्त्र पूजन किया गया। पुलिस अधीक्षक समेत जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना चौकी प्रभारी पूजन में शामिल हुए। प्रात: 9 बजे रक्षित केंद्र में विधिवत दुर्गा की पूजा आराधना एवं हवन उपरांत शस्त्रों का पूजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारियों तथा उनके परिवारों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। उक्त पूजन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव समेत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा रक्षित निरीक्षक केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे।
पूजन कार्यक्रम व्यवस्था रक्षित निरीक्षक दीप्ति गुमाश्ता द्वारा की गई।